
मानसा सीआईए स्टाफ का नया प्रभारी इन्हे किया गया नियुक्त
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मानसा सीआईए स्टाफ का नया प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। इंस्पेक्टर जगदीश कुमार शर्मा को सीआईए स्टाफ का प्रभारी बना दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था।
बतां दे कि सीआईए प्रभारी प्रीतपाल सिंह को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 222, 224, 225 ए और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।






















