
इस वकत की बडी खबर
अरुणाचल में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश
हादसे में पायलट की मौत की खबर
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आज अरूणाचल प्रदेश से बडी खबर सामने आ रही है कि भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हादसे में 1 पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दूसरे पायलट की स्थिति काफी गंभीर है. सेना के अधिकारियों से बताया है कि हेलिकॉप्टर हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुआ है बता दें कि यह जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।






















