
जम्मू कश्मीर मे सुरक्षाबलों व आंतकियों के बीच बडी मुठभेड मे इतने आंतकियों को सेना ने किया ढेर
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहली मुठभेड़ द्राच गांव में मंगलवार रात हुई और दूसरी मुठभेड़ बुधवार तडक़े दक्षिण कश्मीर के इसी जिले के मुलू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई।























