
इस वक्त की बडी खबर: पंजाब पुलिस के डीएसपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है जहां पुलिस डीएसपी संजीव सागर पर बलात्कार का आरोप लगा है। यह आरोप डीएसपी के घर में किराए पर रहने वाली महिला ने लगाए। महिला की शिकायत के बाद पटियाला पुलिस ने डीएसपी संजीव सागर पर केस दर्ज कर लिया। मामला धारा 376 और 506 आई.पी.सी. तहत अर्बन स्टेट, पटियाला थाने मे दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह डीएसपी के घर पर बतौर किराएदार रह रही थी। इसी दौरान संजीव सागर ने उससे रेप किया। डीएसपी का गनमैन सतबीर और पारिवारिक सदस्य भी उसका गलत काम में साथ देते थे।























