
हरियाणा : आदमपुर उपचुनाव का बिगुल बजा
खट्टर सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के बहुप्रतीक्षित आदमपुर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। वही हरियाणा में यह उपचुनाव राज्य की भाजपा व जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन सरकार की अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे साल में है। गत आठ वर्षों में यह चौथा उपचुनाव है। तीन उपचुनाव में से एक में कांग्रेस, एक भाजपा और एक में इनेलो विजयी रही है। 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ भाजपा ने यहां से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा था।





















