
जम्मू-कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) एचके लोहिया का शव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उदेयवाला स्थित उनके दोस्त के घर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी तेजधार हथियार से लोहिया का गला रेता गया है। वहीं, शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना के बाद से फरार घर के नौकर पर ही हत्या का संदेह जताया जा रहा है। रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। इस बीच, देर रात लोहिया का शव जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल में पहुंचाया गया।





















