
पंजाब सरकार द्वारा बुलाये गये विधानसभा सत्र का भाजपा ने किया विरोध
भाजपा ने लगाई समानांतर जनता की विधानसभा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्ववार्ता) आज पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया जिसका पंजाब भाजपा ने विरोध किया। विरोध मे पंजाब भाजपा ने समानांतर जनता की विधानसभा लगाई है। इस दौरान जनता की विधानसभा में अजैब सिंह को स्पीकर बनाया गया है। जनता की विधानसभा की शुरुआत सिद्धू मूसेवाला, संदीप नंगल अंबियान, निर्मल कहलों, पद्मश्री जगजीत सिंह हारा, सुखदेव सिंह खोसला, धर्मबीर अग्निहोत्री, प्रीतम सिंह, किसानों और नशे की ओवरडोज़ की भेंट चढ़े नौजवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। जनता विधानसभा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी पहुंचे।























