
असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री आज करेंगे बैठक
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के सिलसिले में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोनों आज नई दिल्ली में बैठक करेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि जोरमथांगा और सरमा दोपहर एक बजे नई दिल्ली के असम हाउस में मिलेंगे.





















