
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामले मे फिर नया मोड
आरोपियों के किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार छात्रा के मोबाइल से 12 से भी अधिक वीडियो मिले हैं। आरोपी के फोन का लोकल डाटा रिकवर होने के बाद ये वीडियो सामने आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने लडक़ी का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी छात्रा को सन्नी मेहता और रंकज वर्मा उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो मंगवाते थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के फोन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात में लगातार कॉल किए जाने की जानकारी मिली है। इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार किसी बड़े नेटवर्क के साथ जुड़े है।























