
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामले के बाद चंडीगढ प्रशासन आया हरकत मे
होस्टलों को लेकर लिया ये बडा फैसला
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामले के बाद चंडीगढ प्रशासन हरकत मे आ गया है। प्रशासन ने सभी होस्टलों में छात्र-छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरूक करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि इस पर काम करने के लिए पुलिस विभाग को कह दिया गया है। पहले स्टूडैंट्स को जागरूक करने के लिए काम किया जाएगा। इससे छात्रों को जानकारी मिलेगी कि स्पाई कैमरों पर नजर रखने के साथ-साथ ऐसी अन्य टैक्नोलॉजी से अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें। इसके अलावा होस्टल वार्डनों के साथ बैठक की जाएगी ताकि उन्हें कुछ संदिग्ध लगता है तो उन्हें जानकारी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्टूडैंट्स के लिए भी सीधा शिकायत नंबर जारी किया जाएगा, ताकि ऐसा कुछ लगने पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। शिकायत के बाद पुलिस विभाग की तरफ से संबंधित होस्टल की चैकिंग करवाई जाएगी। प्रशासन इसे लेकर नोडल अधिकारी तैनात करने पर भी विचार कर रहा है।






















