
मोगा के श्मशान घाट में दाह संस्कार के दौरान हुआ ब्लास्ट
मची अफरा-तफरी, 25 ज्यादा से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलसे
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता)पंजाब में मोगा के ढूढीके गांव के श्मशान-घाट की गैस भ_ी में शाम को एक शख्स के संस्कार के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। संस्कार के दौरान श्मशान-घाट में 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। झुलसने वाले लोगों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं।घायलों ने बताया कि गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के दौरान जब शव को गैस सिलेंडर जरिए अग्नि दी जा रही थी तो तभी अचानक सिलेंडर में गैस लीक होने से जोरदार धमाका हुआ और वहां मौजूद दर्जनों लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ को सरकारी और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर अभिनव सचदेवा ने बताया कि उनके पास कुल 7 घायल लोग पहुंचे थे जिनमें से 6 की हालत गंभीर है और एक को प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया है।






















