
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामला में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट के निर्देश के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने संजय राउत को चार्जशीट की कॉपी सौंप दी है। संजय राउत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ED ने राउत के घर से 11.50 लाख रुपये घर से जब्त किए गए थे। बता दें कि मामले में संजय राउत के करीबी प्रवीन राउत की भी गिरफ्तारी हुई है।





















