महापौर सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम Modi
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सम्मेलन भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।