
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज आयेगेेंं पंजाब
दोआबा कॉलेज के दीक्षांत समारोह में करेेगे शिरकत
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब के जालंधर में स्थित दोआबा कॉलेज के मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर ने इसी कॉलेज से मानविकी विषय में स्नातक की पढ़ाई की थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अनुराग ठाकुर सत्र 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लगभग 552 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे और पंजाब के खेल और युवा सेवा विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अध्यक्षीय भाषण देंगे। इसके अलावा, कुलपति प्रो. जसपाल सिंह संधू इस अवसर पर खिलाडिय़ों और मेहमानों को संबोधित करेंगे।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और भारत की प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 23 बार जीती है। इसने 35 अर्जुन पुरस्कार विजेता, 6 पद्म श्री पुरस्कार विजेता और 2 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिए हैं। प्रत्येक वर्ष शारीरिक शिक्षा विभाग (संबद्ध शिक्षण) 90 से अधिक गुरु नानक देव विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप आयोजित करता है और विश्वविद्यालय की 70 से अधिक टीमों (पुरुषों और महिलाओं) को अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजता है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल विषयों हॉकी और हैंडबॉल में खेलो इंडिया केन्द्रों की तथा तलवारबाजी (फेन्सिंग) और तीरंदाजी में खेलो इंडिया अकादमियों की स्थापना की है।























