खालसा कालेज वूमैन में गुरु तेग बहादुर साहिब : जीवन बाणी, व विचारधारा विषय पर सेमिनार आयोजित
श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत विश्व इतिहास में विलक्षण : माहिर
अमृतसर 18 अगस्त (विश्व वार्ता)खालसा कालेज फार वूमैन में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब : जीवन बाणी व विचारधारा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। कालेज प्रिंसिपल डा. सुरिंदर कौर की अगुआई में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला हरियाणा के सहयोग से करवाए गए इस सेमिनार में खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने मुख्य मेहमान के रूप में व विशेष तौर पर अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर गुरपिंदर सिंह नेशिरकत की।
इस अवसर पर डा. सरबजिंदर सिंह डीन हयूमेनिटीज व धर्म अध्ययन विभाग गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने विषय पर आधारित भाषण दिया। उन्होंने सिख धर्म में शहादत के फलसफे पर विचार पेश करते हुए कहा कि यदि सिख धर्म के इतिहास को देखे तो विश्व में कोई ऐसा कुर्बानियां देने वाला धर्म नहीं मिलता जो मजलूमों, धर्म व सच्चाई की खातिर हमेशा कुर्बान होता आया है।

इस अवसर पर छीना ने नौवें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित अकादमी द्वारा करवाए गए प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया में कई धर्म है। सिख धर्म के बाद अस्तित्व में आया जोकि अपने आप में दिलचस्प व विलक्षण धर्म है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म सम्मानीय है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में संत, भक्तों की बाणी दर्ज है जोकि धर्म को सर्व प्रवानित दर्शाती है। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बाणी के श्लोक सरल भाषा में है। गुरु साहिब जी की शहादत का विश्व में कोई सानी नहीं है।
इस अवसर पर गुरपिंदर सिंह ने खुद को इस सेमिनार में प्रधानगी भाषण पेश करने पर सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी अदभुत है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के ऐतिहासिक जीवन में दिल्ली, हरियाणा व पंजाब शामिल है। पंजाब हो या फिर हरियाणा गुरु महाराज जी के 400 व र्षीय समारोह में बड़े समारोह हुए तथालोग उनकी शहादत को कभी भुला नहीं सकते। जिसके चलते आज कालेज में पहुंच कर सेमिनार में हिस्सा बनने पर मन को बहुत अच्छा लगा है। गुरु महाराज जी की जीवनी के प्रचार व प्रसार के लिए हम हमेशा सेवाएं निभाते रहेंगे।
इस सेमिनार के अवसर पर गुरविंदर सिंह धमीजा डिप्टी चेयरमैन हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यक्षीय भाषण डा. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी प्रिसंिपल खालसा कालेज सीसे स्कूल ब्वायज व कालेज के पंजाबी विभाग की मुखी रविंदर कौर ने धन्यवाद का प्रस्ताव पेश किया।
उन्होंने इस अवसर पर कालेज प्रिंसिपल डा. सुरिंदर कौर द्वारा प्रोग्राम संबंधी दिए सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं में धर्म के प्रति जागरूक करने वाले ऐसे प्रोग्राम चलते रहने चाहिए ताकि बच्चों को अपने धर्म के बारे पूर्ण पता चल सके।
पहले सेशन में डा. मनजिंदर सिंह एसोसिएट्स प्रोफेसर व मुखी पंजाबी अध्ययन स्कूल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अध्यक्षता की। जबकि डा. गुरप्रीत कौर प्रोफेसर अंतर अनुशासन खोज केंद्र, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, डा. परमजीत कौर सिद्धू एसोसिएट्स प्रोफेसर, पंजाबी विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, डा. कंवलजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर व मुखी व पंजाबी विभाग श्री गुरु अंगद देव कालेज खडूर साहिब, डा. सुखपाल सिंह सहायक प्रोफेसर, धर्म अध्ययन विभाग खालसा कालेज ने खोज पत्र पढ़े।
जबकि दूसरे अकादमी सेशन में डा. मोहब्बत सिंह सहायक प्रोफेसर गुरु नानक अध्ययन विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की अध्यक्षता में प्रो. जगरूप सिंह डायरेकअर नाद राग अकादमी संस्था, अमृतसर, मिस अवि संधू पंजाबी साहित्यकार, डा. सतनाम कौर रंधावा सहायक प्रोफेसर, सरकारी कालेज अजनाला, डा. जसविंदर सिंह सहायक प्रोफेसर तथा मुखी अर्थ विभाग तथा सहायक प्रोफेसर डा. अमनदीप कौर दोनों खालसा कालेज फार वूमैन ने खोज प्रपत्र पढ़े। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आए मेहमानों व प्रिंसिपल डा. सुरिंदर कौर द्वारा दिए गए सहयोग का कोआरडीनेटर मुखी प्रो. रविंदर कौर व कोआरडीनेटर डा. प्रदीप कौर धन्यवाद किया।























