
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किया है। फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून को गुरुग्राम के मंडलायुक्त का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वह मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन के अलावा विशेष आयुक्त, स्वास्थ्य एवं पोषण मेवात क्षेत्र का कार्य पहले की तरह करते रहेंगे। उनके पास हरियाणा भवन नई दिल्ली के आवासीय नियुक्त का जिम्मा भी रहेगा।
मंदीप बराड़ को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वह एमडी हारट्रोन, मिशन निदेशक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक का कामकाज पहले की तरह देखेंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















