
दुखद: पंजाब मे 6 साल के मासूम बच्चे की चीनी मांझा से गला कटने से मौत
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब पूरा देश आजादी महोत्सव मना रहा था वही पंजाब के लुधियाना में पतंग उडाने वाली डोर मांझा जोकि प्रतिबंधित है एक 6 साल के मासूम बच्चे की मौत लेकर आई। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दक्ष के पिता ध्रुप गिरी कार मैकेनिक हैं। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने के कारण दोनों दुगरी इलाके में सामान खरीदने के लिए एक्टिवा पर गए थे। दक्ष स्कूटी के आगे खड़ा हुआ था। इस दौरान रास्ते में जीएनई कॉलेज के पास एक दम से प्लास्टिक डोर आगे आ गई और दक्ष की गर्दन कट गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक काफी खून बह चुका था।























