
बडी खबर हरियाणा के अंबाला कैंट एयरफोर्स एरिया में दिखा ड्रोन
सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
वायुसेना और अंबाला पुलिस ने इलाके में गश्त भी बढ़ाई
आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा के अंबाला कैंट से बडी खबर सामने आ रही है यहांं वायुसेना के इलाके में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखा गया है. जिसके बाद हडकंप मच गया है जिसे देखते हुए अब सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने भी आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं वायुसेना और अंबाला पुलिस ने इलाके में गश्त भी बढ़ा दी है.
विंग कमांडर स्टेशन सुरक्षा अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने कहा कि वायु सेना स्टेशन के 3 किमी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है, लेकिन 15 अगस्त को सुबह 07.45 बजे ड्रोन को घरेलू क्षेत्र में उड़ते देखा गया। ड्रोन एयरफोर्स एरिया, जगाधरी रोड, मेन गार्ड रूम, मिलिट्री डेयरी फार्म होते हुए धूलकोट के लिए रवाना हुआ। यह ड्रोन भूरे रंग का था।























