
इस वक्त की बडी खबर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच आतंकियो ने सब इंस्पेक्टर को धमाके से उड़ाने की कोशिश
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) इस समय की बड़ी खबर अमृतसर के रंजीत एवेन्यू से सामने आ रही है। जहां बीती रात दो आतंकियो ने पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे बम रख दिया. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कार क्लीनर ने सब-इंस्पेक्टर के परिवार को कार धोते समय कार के नीचे बम जैसी वस्तु होने की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।























