
45 साल माइक थामने के बाद इयान चैपल ने लिया बड़ा फैसला
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर कमेंटेटर इयान चैपल ने लिया क्रिकेट कमेंट्री से संन्यास
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर इयान चैपल ने लगभग 45 साल माइक थामने के बाद अब क्रिकेट कमेंट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है। रिची बेनो, बिल लॉरी और टोनी ग्रेग के साथ मिलकर चैपल ने कमेंट्री की मशहूर टीम बनाई थी। चैपल को 2019 में त्वचा कैंसर का पता चला था और इस बीमारी से उबरने में उन्हें पांच महीने का समय लगा था





















