
दर्दनाक हादसा: आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस गहरी खाई मे गिरी
7 जवानो की हुई मौत
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है जहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानो को ले जा रही बस गहरी खाई मे गिर गई हेै। हादसे मे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है. आईटीबीपी कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे. ब्रेक फेल होने के कारण बस हादसे का शिकार हुई और सडक़ से फिसलकर नदी के किनारे जा गिरी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.























