
हरियाणा मे फिर हुई मानवता शर्मसार
6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या, आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) इंसानियत का आज के युग मे दम घूट रहा है ताजा मामला हरियाणा का है जहां एक बार फिर मानवता शर्मसार करने वाला सामने आया है। पानीपत जिले मे महज 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ईश्वर (40) नागपाल ढाबे पर काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के जिला शाहजहांपुर की रहने वाली है। पिछले करीब 15 साल से वह परिवार समेत पानीपत में रहती है। मंझली बेटी छह साल की थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची पड़ोस में ही रहने वाली मौसी के घर गई थी। वहां से वह खेलकर वापस घर लौट रही थी। घर के करीब पहुंची तो वहां उसका तीन साल का भाई भी खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया, जो बच्ची का हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। बच्चा रोता हुआ तुरंत अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि बहन को कोई ले गया है। उन्होंने बच्ची को काफी ढूंढा। पुलिस ने बच्ची का शव नाले के पास से बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।























