
हरियाणा मे नही रूक रही आपराधिक घटनाएं, पंचकूला मे युवक पर जानलेवा हमला
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा मे आपराधिक मामले रूकने का नाम नही ले रहे है। बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। खबर पंचकूला से आ रही है जहां सेक्टर 17 का है जहां एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ है, 22 वर्षीय युवक जगत पर 15 अगस्त रात ये हमला हुआ है। घायल को पंचकूला के सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर 17 पंचकूला निवासी वीरपाल ने मामले में पुलिस को शिकायत दी घायल पर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने हमला किया। पिता की शिकायत के मुताबिक हमलावरों में टिंका, राहुल, अमन, विवेक, माहू और अन्य हैं। वह अपने हाथों में तलवारें और रॉड भी लिए हुए थे। दोनों पक्षों के बीच पहले भी लड़ाई हुई थी और पंचकूला की सेक्टर 16 चौकी में समझौता हुआ था।





















