
बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर
24 घंटे मे परिवार के 3 चिराग बूझे
गांव मे सन्नाटा
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां 24 घंटे मे एक ही परिवार के 3 सगे भाईयो की मौत से गांव मे सन्नाटा छा गया है। मौत किस वजह से हुई, इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तीनों भाई कभी-कभी शराब का सेवन करते थे. 24 घंटे के अंदर 3 लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशसन भी हरकत में आया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.






















