आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़े वायदे की पूर्ति: डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर
स्थानीय सरकार मंत्री ने ‘राजन कॉलोनी’ में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत
विधायक शीतल अंगूराल ने कबीर विहार और विधायक इन्दरजीत कौर मान ने रसूलपुर और फरवाला में आम आदमी क्लीनिक किये लोगों को समर्पित
आज़ादी दिवस के मौके पर जालंधर में छह आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत
चंडीगढ़/जालंधर, 16 अगस्त:पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने स्थानीय राजन कॉलोनी में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करवाते हुए कहा कि पंजाब में खुल रहे इन क्लीनिकों के शुरू होने से आम आदमी पार्टी की सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों के साथ किया बड़ा वायदा पूरा हुआ है।
आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत के दौरान डॉ. निझ्झर ने मौजूद डॉक्टरों की टीम से अपना चैकअप भी करवाया। जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगूराल और डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह समेत आम आदमी क्लीनिक का जायज़ा लेते हुए डॉ. निज्जर ने जालंधर जिले में शुरू हुए क्लीनिकों, स्टाफ और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा के साथ बातचीत भी की। डॉ. निझ्झर ने इस मौके पर बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के लिए मानक स्वास्थ्य सेवाएं यकीनी बना रही है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर राज्य सरकार द्वारा पहले पड़ाव में 75 आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं, जिनमें से 6 जालंधर जिले में शुरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त उपलब्ध हैं और टैस्टों की भी व्यवस्था रखी गई है, उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के खुलने से आम लोगों तक बढिय़ा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच यकीनी बनेगी और अस्पतालों पर मरीज़ों का बोझ घटेगा।
स्टाफ की तैनाती के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. निझ्झर ने बताया कि इन क्लीनिकों के लिए एक मेडिकल अफ़सर के अलावा फार्मासिस्ट, क्लीनिकल सहायक और अटेंडेंट समेत चार अधिकारियों और कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया है और 41 तरह के डॉक्टरी टैस्ट मुफ़्त किये जाएंगे। मंत्री ने बताया कि इन क्लीनिकों में गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बीमारियों की जांच और अलग-अलग क्लिनीकल टैस्टों समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। केवल गंभीर बीमारियाँ वाले मरीज़ों को ही अस्पतालों में रैफर किया जायेगा। डॉ. निझ्झर ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं, जिनकी ओर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और मज़बूती मिलेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता ओलम्पियन सुरिन्दर सिंह सोढी और राजविन्दर कौर आदि भी मौजूद थे।
कबीर विहार में विधायक शीतल अंगूराल और रसूलपुर एवं फरवाला में विधायक इन्दरजीत कौर मान द्वारा आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन:
जालंधर पश्चिमी से विधायक शीतल अंगूराल द्वारा स्थानीय कबीर विहार में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया, जबकि नकोदर से विधायक इन्दरजीत कौर मान द्वारा गाँव रसूलपुर और फरवाला में आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की गई। इसके अलावा एस.डी.एम. जालंधर-2 बलबीर राज सिंह द्वारा अलावलपुर में और नायब तहसीलदार मनोहर लाल द्वारा पासला में आम आदमी क्लीनिकों का आग़ाज़ किया गया।
कैप्शन: पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरजीत सिंह निझ्झर राजन कॉलोनी जालंधर में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करते हुए।
पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरजीत सिंह निझ्झर राजन कॉलोनी जालंधर में चैकअप करवाते हुए।
पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरजीत सिंह निझ्झर राजन कॉलोनी जालंधर में आम आदमी क्लीनिक में समूची प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए।