आजादी के रंग में रंगा लुधियाना
धूमधाम से मनाया जा रहा है पंजाब भर मे आजादी का महोत्सव
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में आजादी दिवस का जश्रन लोग धूमधाम से मना रहे है। लोगों ने घरों की छत्तों पर तिरंगे लगा रखे है। वहीं सड़कों पर भी तिरंगों की खरीददारी हो रही है। आपको बता दे जगराओं पुल और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से 100 फूट ऊंचा तिरंगा शान से लहरा रहा है।
शहर की कई सरकारी इमारतें ऐसी है जहां तिरंगा लगाकर दफ्तरों को सजाया गया है। वहीं जगराओं पुल देर रात के समय जगमगा रहा है। लुधियाना रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह रेलवे ने सजाया है। पूरा दिन देश भक्ति के गीत स्टेशन पर चलते रहे। यात्रियों ने भी खूब देश भक्ति के गीतों का आनंद लिया।
























