
पंजाब में लंपी बीमारी ने पशुओं मे मचाया मौत का ताडंव
अब तक सूबे मे 2 हजारे से ज्यादा हो चुकी है मौते
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब सूबे मे पशुओं मे लंपी बीमारी का कहर मौत बनकर बरस रहा है। सूबे की सरकार के आंकडों के मुताबिक अब तक लंपी के कहर से 2100 से अधिक पशु मौत के मुंह मे चले गये है जबकि सूबे मे 60 हजार से ज्यादा पशु लंपी से प्रभावित है। वहीं सरकार ने लंपी की रोकथाम के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अब तक 1.45 लाख मवेशियों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।























