
पूरे पंजाब में आज से रोडवेज पनबस और पीआरटीसी बसों का पहिया थमा
ठेका कर्मचारियों ने शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल
चंडीगढ, 14 जुलाई (विश्ववार्ता) पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो में रविवार सुबह से तीन दिन के लिए पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पनबस तथा पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब में 3 दिन के लिए चक्का जाम किया जा रहा है। पिछले काफी समय से बार-बर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कुछ सरकारी प्रतिनिधि संगठन के नेताओं को चंडीगढ़ बुलाकर बात भी करते हैं लेकिन सारी बातचीत बेनतीजा हो जाती है।























