

जातिवाद का कडवा सच
मासूम दलित छात्र ने मटके से पानी पिया तो टीचर ने गुस्से मे खेला खूनी खेल
पीट पीटकर मासूम छात्र की ली जान
मासूम इंद्र तीसरी कक्षा का छात्र था
चंडीगढ, 14 अगस्त (विश्ववार्ता) देश मे आजादी के 75 साल का आजादी महोत्सव मना रहा है लेकिन देश मे अभी भी जातिवाद का इतना कडवा सच है कि सुनकर रोंगटे खडे हो जायेगें। राजस्थान के जालोर में दलित छात्र को स्कूल में मटके से पानी पीने की कीमत अपनी जान लेकर चुकानी पड़ी.टीचर ने लडक़े को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी जान चली गई. स्कूल में मटके से पानी पीने पर टीचर ने लडक़े को बेरहमी से पीटा. उसे इलाज के लिए गुजरात रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के संबंध में थाना सायला में मामला दर्ज कर मामले की जांच सीओ जालोर कर रहे हैं.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जालौर और सीओ जालौर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. आरोपी को थाने में तलब किया गया है. खबर के मुताबिक दलित छात्र ने स्कूल के मटके से पानी क्या पिया, टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई की वजह से लडक़े के सिर की नस फट गई. जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जालोर से गुजरात रेफर कर दिया गया. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.पीडि़त लडक़ी के चाचा ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पूरी घटना बताई. लडक़े के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा इंद्र कुमार तीसरी क्लास में पढ़ता था. उसने गलती से मटके से पानी पी लिया, जिसके बाद टीचर छैलसिंह ने उसे जाति सूचक शब्द कहे. साथ ही उसके साथ मारपीट की. इस घटना में उसके दाहिने कान और आंख पर अंदरूनी चोट लग गई. कान में तेज दर्द होने के बाद उसने अपने पिता की दुकान पर जाकर पूरा मामला बताया. बच्चे को ज्यादा दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया.























