श्रीनगर में आतंकियों ने CRPF के बंकर पर किया ग्रेनेड अटैक
चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि कश्मीर संभाग के श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद फरार हो गए। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ।























