एक विधायक, एक पेंशन के ऐतिहासिक फ़ैसले से भारतीय राजनीतिक प्रणाली में क्रांति और सुधार का आधार बंधेगा: भगवंत मान
मुख्यमंत्री ने इस नोटिफिकेशन को महान राष्ट्रीय नायकों के सपनों को साकार करने के लिए एक विनम्र प्रयास बताया
मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपए की बचत होने की उम्मीद
चंडीगढ़, 13 अगस्त:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि एक विधायक एक पेंशन स्कीम का नोटिफिकेशन महान स्वतंत्रता सैनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सपनों को साकार करने के लिए आम आदमी सरकार की एक विनम्र सी पहल है।
यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सैनानियों ने वर्ग रहित लोकतंत्र की कल्पना की थी, जहाँ चुने हुए प्रतिनिधि लोगों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए लोगों के असली सेवक के रूप में काम करेंगे। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछले 75 सालों में यह चुने हुए प्रतिनिधि सरकारी खजाने से मोटे वेतन और पेंशन लेकर राजनीतिक अधिकारी बन गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं को दी जाने वाली इस सुविधा का सारा बोझ करदाताओं पर पड़ता है, क्योंकि लोगों का पैसा लोक कल्याण के लिए बरतने की बजाय इन नेताओं को कई-कई पेंशन देने पर बर्बाद किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आम आदमी सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला है, जो भारतीय राजनीतिक प्रणाली में क्रांति और सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला उनकी सरकार की महान स्वतंत्रता सैनानियों और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को भी विनम्र सी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने समानता पर आधारित समाज का सृजन करने के लिए मातृभूमि के लिए अपनी जान कुर्बान कर दीं। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की ख्वाहिशों को पूरा करने और राज्य की ‘रंगला पंजाब’ के रूप में पुरातन शान को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के साथ किया बड़ा वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति, लोगों की सेवा है और इसको करते हुए विधायकों को मोटी पेंशनों की ज़रूरत नहीं है और वह भी हरेक कार्यकाल के लिए अलग पेंशन। भगवंत मान ने कहा कि विधायक अपनी इच्छा अनुसार ही राजनीति में आए हैं और लोगों की इस सेवा के बदले एक से अधिक पेंशन लेने की उनकी कोई नैतिक जि़म्मेदारी नहीं बनती। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान 100 करोड़ रुपए की बचत होगी।
——–