
पंजाब मे लगातार बढते कोरोना मामलो को देखते हुए सरकार द्वारा नये दिशा निर्देश जारी
स्कूल, कॉलेज, मॉल और सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य
चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर बढता जा रहा है जिस कारण पंजाब सरकार नेे कोरोना को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहना जाए। इसके अलावा सामाजिक दूरी बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने की भी बात कही गई है।
जिन लोगों में कोरोना के लक्षण हैं, वे अपना टेस्ट कराएं। कोरोना टेस्टिंग अस्पताल, लैब और कलेक्शन सेंटर पंजाब सरकार के कोवा पोर्टल पर कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव और नेगेटिव नतीजे अपलोड करेंगे। कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक लेने वालों को इसे जल्द से जल्द लेना चाहिए।






















