बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर एसजीपीसी ने किया विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अमृतसर में अपनी सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान अध्यक्ष एड हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में कमेटी ने डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और डीसी को मांग पत्र सौंपा.
























