
15 अगस्त से पहले मोहाली के एसएसपी विवेक शील व एसपी नवरीत विर्क के नेतृत्व पुलिस द्वारा चलाया फ्लैग मार्च एवं सर्च अभियान
मोहाली, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): स्वंतत्रता दिवस से पहले मोहाली पुलिस ने कुराली और खरड़ में फ्लैग मार्च और सर्च अभियान चलाया। डीजीपी गौरव यादव और डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार आज़ादी के महोत्स्व के मद्देनजऱ पूरे पंजाब में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। जिस को लेकर आज एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी एवं एसपी नवरीत विर्क के नेतृत्व में खरड़ और कुराली में फ्लैग मार्च एवं सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस फॉर्स और पैरा मिलिट्री फॉर्स सहित पुरे शहर में सर्च अभियान किया गया।





















