
कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू के पीए पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए पर जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह ढींडसा पर लुधियाना के इयाली चौक के पास करीब एक दर्जन हमलावरों ने हमला कर दिया. इस हमले में ढींडसा के सिर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।






















