
आज हरियााणा मे अग्निवीरों की पहली भर्ती शुरू
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा के हिसार कैंट में शुक्रवार से अग्निवीरों की पहली भर्ती शुरू होगी। इसको लेकर कैंट में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कैंट के बाहर सेना के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 40 से ज्यादा कैमरों की निगरानी में भर्ती होगी। हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिले के युवाओं की अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन की भर्ती होगी।





















