
पटियाला जिले मे एक साथ 40 सूअरों के शव मिलने से मचा हडकंप
पशुपालन विभाग में हडक़ंप
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब मे जानवरों में लंपी की बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पटियाला में छोटी नदी के पास 40 और सूअर मृत शव मिलने से नगर निगम व पशुपालन विभाग में हडक़ंप मचा दिया है। इसके बाद मरने वाले सूअरों का आंकड़ा 290 पहुंच गया है। अब नगर निगम के सहयोग से पशुपालन विभाग ने छोटी नदी के पास पड़ते इलाके से जिंदा सूअरों के खून, त्वचा व स्वैब के सैंपल लेकर बरेली स्थित लैब भेजे हैं।























