
लुधियाना : बैंक मे लूट की बडी वारदात
लुटेरो ने किया लाखों रूपयों पर हाथ साफ
इलाके में दहशत का माहौल
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): लुधियाना जिले के मुल्लांपुर के गांव देत्तवाल में पंजाब नेशनल बैंक में लुटेरो ने लूट की बडी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार लुटेरों ने बैंक से करीब 13 लाख रुपए लूटे बैंक अधिकारियों के मुताबिक 2 बदमाशों के पास पिस्तौल थी और बाकियों के पास तेजधार हथियार थे।
बैंक में हुई लूट की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या 5 है। बदमाश अलग-अलग 2 बाइकों पर आए थे। बदमाशों ने आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।























