
जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम
दो आंतकी ढेर
चंडीगढ, 11 अगस्त (विश्ववार्ता)जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जम्मू संभाग के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं।






















