
रक्षा बंधन पर सीटीयू की बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर
चंडीगढ, 11 अगस्त (विश्ववार्ता):आज देशभर मे रक्षाबंधन का त्यौहार बडी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ में आज राखी केे त्यौहार पर बहनें सीटीयू की बसों में मुफ्त में सफर कर रही हैं। बुधवार रात 12 बजे के बाद से ही यह सुविधा शुरु की जा चुकी है। आज पूरा दिन महिलाओं और युवतियों के लिए सीटीयू में यह सफर फ्री है। बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए सीटीयू बस की फ्री सेवा का लाभ ले रही है। चंडीगढ़ से महिलाएं पंचकूला और मोहाली तक सीटीयू बसों में फ्री सफर कर रही हैं। सीटीयू की बसों में सफर करते हुए बहनें पंचकूला और मोहाली से वापस चंडीगढ़ भी आ पाएंगी।























