प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। यह दूसरा मौका है, जब प्रियंका गांधी कोरोना से पीड़ित हो गई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।






















