बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत:
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ी राहत मिली है। एनडीपीएस केस में फंसे मजीठिया को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हाई कोर्ट ने आज उनके नियमित जमानत की मांग स्वीकार कर ली। मजीठिया पिछले पांच माह से पटियाला जेल में बंद थे।























