
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता): :पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की एक बस के बीच टक्कर में आठ महिला मजदूरों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब यात्रियों से खचाखच भरा ऑटोरिक्शा दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) की बस से टकरा गया।





















