
कांग्रेस के स्टार प्रचारक ‘मिर्ची बाबा’ रेप के आरोप में गिरफ्तार
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता): अपने बयानों और कृत्यों के लिये विवादों में रहने वाले कांग्रेस के स्टार प्रचारक वेराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को बलात्कार के आरोप में भोपाल पुलिस और ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गिरफ़्तार कर लिया है. भोपाल में मिर्ची बाबा पर 376 का मुकदमा दर्ज था. आरोप है कि संतान पैदा करने का झांसा देकर उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया.





















