
हरियाणा मे पशु लंपी स्किन बीमारी ने 482 गांवों में दी दस्तक
मचा हडकंप
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब के बाद अब हरियाणा में पशु लंपी स्किन बीमारी बीमारी की चपेट में आ गया है और हरियाणा के 482 गांवों में इस बीमारी का असर देखा जा रहा है जिस कारण हडकंप मच गया है अब तक 23 गायों की मौत हो चुकी है। सबसे गंभीर बात ये है कि सिरसा की 33 गोशालाओं में यह बीमारी दस्तक दे गई है और 400 गाय बीमारी से ग्रस्त हैं, जबकि यहां कुल गाय 56,743 है।





















