
चंडीगढ़ में फिर बडा हादसा होते होते बचा, हराभरा पेड जड़ से उखडर गिरा
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता): चंडीगढ मे आज बडा हादसा होते होते बच गया हुआ यूं कि आज सेक्टर-7 में एक हरा पेड़ दिन के समय ही अचानक जड़ से उखडकर गिर गया। गनीमत रही कि इससे कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। बता दें कि महीनाभर पहले कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9 में हेरिटेज पेड़ गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।























