
पंजाब पुलिस को बडी सफलता, बंबिहा गैंग का गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर गिरफ्तार
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है सूत्रो के हवाले से बडी खबर आ रही है कि पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बंबिहा गैंग के गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर को गिरफ्तार किया है। वह एक घोषित अपराधी था। एजीटीएफ के अधिकारियों ने इस कदम की पुष्टि की लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि उसे कहां से गिरफ्तार किया गया था।























