
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कार्यवाही शुरू
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधायक राम कुमार गौतम ने अवैध कालोनियों को वैध करने की मांग उठाई। गौतम ने कहा कि इसकी समय सीमा तय की जाए। वहीं मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सभी डीएमसी को तीन माह का समय देंगे, फिर तीन माह के बाद कालोनियों को पक्का करने का काम करेंगे।






















