बिहार में अब नई सरकार की तैयारी ?
नीतीश की नाराजगी एनडीए पर कही पड़ न जाए भारी
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने सभी नेताओं के साथ बैठक करके NDA गठबंधन में रहने और नहीं रहने का फैसला करेंगे। कहा जा रहा है नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ जा रहे हैं.बिहार में जेडीयू आरजेडी के साथ कांग्रेस और हम ने भी अपने विधायकों को पटना में बैठक के लिए बुलाया है. बिहार में इन चारों दलों की बैठक के बाद आसानी से समझा जा सकता हैा कि यहां सबकुछ सामान्य नहीं है.