भारत की वेस्टइंडीज़ पर बड़ी जीत, सीरीज पर किया कब्जा
चंडीगढ, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय टीम ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए चौथे T20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल ली है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए।






















